बकरी चराने गयी बहन पोखर में डूबी, बचाने के लिए भाई ने लगायी छलांग, दोनों की मौत

बकरी चराने गयी बहन पोखर में डूबी, बचाने के लिए भाई ने लगायी छलांग, दोनों की मौत

बकरी चराने गयी बहन पोखर में डूबी, बचाने के लिए भाई ने लगायी छलांग, दोनों की मौत पकाही पंचायत के बाघी विशुनपुर माधो गांव की घटना दोनों मृतक चेहराकला के सरैया गांव निवासी प्रतिनिधि, मनियारी पकाही पंचायत अंतर्गत बाघी विशुनपुर माधो गांव स्थित चौर में पोखर में शुक्रवार की शाम डूबने से एक ही परिवार के भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी. ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शव को बाहर निकाला. शव देख परिजनों में कोहराम मच गया. माता-पिता अपने दोनों संतान खोने से छाती पीट-पीट कर बेसुध होकर गिरने लगे. जनप्रतिनिधियों ने इसकी सूचना थानेदार देवब्रत कुमार को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया. मृतक की पहचान वैशाली जिला के चेहराकलां प्रखंड क्षेत्र के विशुनपुर अड़रा पंचायत के सराय अफजल गांव निवासी संजय साह के12 वर्षीय पुत्री सोनाली कुमारी व 10 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ कल्लुआ के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि थाना और जिला सीमावर्ती क्षेत्र में पीड़ित परिवार का घर है. दोनों भाई-बहन सड़क के इस पार चौर में बकरिया चराने पहुंचे थे. अपनी बकरिया लेकर खेल रहे थे तभी बहन का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चली गयी. उसे बचाने के लिए भाई ने पानी में छलांग लगा दी. दोनों भाई-बहन ने एक-दूसरे को बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन कीचड़नुमा पानी से दोनों नहीं निकल सके. जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी. ग्रामीणों ने बताया कि यह परिवार बहुत ही मिलनसार था और बच्चों की मौत से सभी को गहरा सदमा लगा है. दोनों भाई बहन हंसमुख और प्यारे बच्चे थे. थानेदार देवब्रत कुमार ने बताया कि दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. मृतक बच्चे इस थाना क्षेत्र के नहीं हैं. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >