स्टेशनरी दुकानदार हत्याकांड में फरार तीन आरोपियों के घर इश्तहार चस्पा, पुलिस ने दी सरेंडर की चेतावनी

डेराचौक बाजार के स्टेशनरी दुकानदार श्याम कुमार कुशवाहा उर्फ सुंदर जी हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. सिवाईपट्टी थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर हत्या मामले के तीन आरोपियों के घर पहुंचकर इश्तहार चस्पा किया.

Muzaffarpur News: डेराचौक बाजार के स्टेशनरी दुकानदार श्याम कुमार कुशवाहा उर्फ सुंदर जी हत्याकांड में पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. सिवाईपट्टी थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर हत्या मामले के तीन आरोपियों के घर पहुंचकर इश्तहार चस्पा किया. पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि समय रहते कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

Minapur News: बैंड-बाजा के साथ पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल पैगम्बरपुर गांव पहुंचा. यहां राजेश कुमार, अनिल कुमार और सुनील कुमार के घर बैंड-बाजा के साथ न्यायालय का इश्तहार चस्पा किया गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को शीघ्र न्यायालय में सरेंडर करने की चेतावनी दी.

4 जुलाई को हुई थी व्यवसायी की हत्या

थानाध्यक्ष ने बताया कि 4 जुलाई की सुबह डेराचौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजा के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने स्टेशनरी व्यवसायी श्याम कुमार कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में मृतक के पुत्र अभिषेक कुमार के बयान पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

चार आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार इस मामले में मुख्य आरोपी समेत चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

संतोष कुमार गुप्ता को पत्रकारिता क्षेत्र में 24 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. क्राइम, राजनीतिक व प्रखंड तथा अंचल से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >