नगर पंचायत मुरौल की कार्यपालक पदाधिकारी से शो कॉज, वेतन बंद

नगर पंचायत मुरौल की कार्यपालक पदाधिकारी से शो कॉज, वेतन बंद

-अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने एवं कार्य में लापरवाही का मामला-डीएम ने जांच के बाद की कार्रवाई

मुजफ्फरपुर.

छठ घाटों पर व्रतियों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए डीएम सुब्रत कुमार सेन ने नगर पंचायत मुरौल के घाटों का निरीक्षण किया. नगर पंचायत मुरौल के कार्यपालक पदाधिकारी को खोजा गया और उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. लेकिन वे अनुपस्थित रहे. कार्यपालक पदाधिकारी मुरौल द्वारा जिला पदाधिकारी से न तो छुट्टी ली गयी थी और न ही कोई जानकारी दी गयी थी. बल्कि बिना किसी सूचना के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित थे. छठ जैसे महापर्व के अवसर पर अनुपस्थित रहने व छठ घाटों की तैयारी में पर्यवेक्षण नहीं करने व उनके कर्तव्य एवं दायित्व के प्रति लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत मुरौल से स्पष्टीकरण किया है. पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है. साथ ही वेतन स्थगित करते हुए पूछा गया है कि क्यों नहीं आपके विरुद्ध प्रपत्र ””””क”””” गठित कर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा कर दी जाये. डीएम ने छठ महापर्व के अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने कर्तव्य एवं दायित्व का जिम्मेदारी से निर्वहन करने का निर्देश दिया है. कार्य में कोताही, लापरवाही रहने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >