सरैया के रेवाघाट पुल पर दोबारा खुलेगा पुलिस नाका, सीमावर्ती इलाकों में बढ़ेगी निगरानी

मुजफ्फरपुर के पश्चिमी क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के लिए रेवाघाट पुल पर एक बार फिर आधुनिक पुलिस नाका शुरू किया जा रहा है. इससे सीमावर्ती इलाकों में आने-जाने वालों की नियमित जांच होगी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के पश्चिमी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए रेवाघाट पुल पर एक बार फिर आधुनिक पुलिस नाका शुरू किया जाएगा. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. नाका शुरू होने के बाद जिले में आने-जाने वाले वाहनों और लोगों की नियमित जांच की जाएगी.

पुलिस का मानना है कि इससे सीमावर्ती इलाकों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी.

जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश

रेवाघाट पुल पर पुलिस नाका शुरू होने के बाद जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वाहनों और लोगों को मुजफ्फरपुर में प्रवेश या दूसरे जिले की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी.

वर्तमान में पुल के समीप उत्पाद विभाग का संयुक्त पिकेट पहले से संचालित है.

अवैध खनन और शराब तस्करी पर रहेगी नजर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नए नाका के संचालन से अवैध खनन, शराब तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी.

इसके लिए रेवाघाट के गिरी चौक के पास अस्थायी पुलिस नाका तैयार कर लिया गया है.

उद्घाटन से पहले किया निरीक्षण

नाका के शुभारंभ से पहले सरैया थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने शुक्रवार को अस्थायी नाका भवन और लगाए गए अवरोधकों का निरीक्षण किया.

उन्होंने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की प्रतिनियुक्ति होते ही नाका का औपचारिक उद्घाटन कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा.

पहले भी संचालित था पुलिस पिकेट

रेवाघाट पुल पर करीब एक दशक पहले पुलिस पिकेट संचालित होता था. बाद में क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों के सक्रिय होने पर वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा कारणों से इसे बंद कर दिया गया था.

अब आधुनिक पुलिस नाका के दोबारा शुरू होने से सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivendra kumar

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >