Brabu Newsसाहित्य में शेक्सपियर का बड़ा योगदान

अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य दिवस के अवसर पर बीआरएबीयू के अंग्रेजी विभाग में साहित्यिक गोष्ठी व क्विज का आयोजन हुआ.

डी-20

Brabu News

अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य दिवस के अवसर पर बीआरएबीयू के अंग्रेजी विभाग में साहित्यिक गोष्ठी व क्विज का आयोजन हुआ. गोष्ठी की अध्यक्षता विभाग के अध्यक्ष सह कुलानुशासक प्रो विनय शंकर राय ने की. अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य में विलियम शेक्सपियर के योगदान विषय पर विचार रखे.

विभागाध्यक्ष डॉ राय ने शेक्सपियर को महान नाटककार एवं कवि बताया. कहा कि उनकी रचनाएं सार्वभौमिक एवं सार्वकालिक हैं. अंग्रेजी भाषा में उनकी तुलना में किसी अन्य की रचनाएं आज तक श्रेष्ठ और उत्तम नहीं हो सकी हैं. विभाग के अन्य शिक्षकों ने भी अंग्रेजी भाषा व साहित्य में महान नाटककार के योगदान की परिचर्चा की. उनकी जयंती को अंग्रेजी भाषा दिवस एवं अंग्रेजी साहित्य दिवस के रूप में मनाने के विषय पर विचार रखे. क्विज में प्रथम स्थान पर स्मृति सुमन, द्वितीय स्थान पर अनामिका व तृतीय स्थान पर ऋतिक कुमार रहे. महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >