एसकेएमसीएच में सर्वर फेल, मरीजों को हुई परेशानी

एसकेएमसीएच में सर्वर फेल, मरीजों को हुई परेशानी

संवाददाता, मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में मंगलवार को तकनीकी खामी से मरीजों को भारी परेशानी हुई. सुबह करीब एक घंटे तक सर्वर फेल रहा. इससे पंजीकरण, जांच और परामर्श की प्रक्रिया पूरी तरह ठप हो गयी. हार्ट, न्यूरो और पीडियाट्रिक सर्जरी के मरीज ओपीडी में कतार में खड़े रहे, लेकिन पुर्जा नहीं कट सका. सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइन लगी थी. समय बीतने के साथ भीड़ बढ़ती गयी. करीब 11 बजे मरीज और उनके परिजन परेशान हो उठे. आक्रोशित लोगों ने ब्लॉक परिसर में हंगामा किया. गार्ड और अन्य कर्मियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. मीनापुर से आये मुकेश बैठा ने बताया कि हार्ट की तकलीफ लेकर आये हैं, लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा. बोले, जब सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का यह हाल है तो बाकी जगह की हालत क्या होगी. न्यूरो सर्जरी विभाग में दिखाने आयी बबीता देवी ने कहा कि एक घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद पुर्जा कटा. एसकेएमसीएच अधीक्षक प्रो. कुमारी विभा ने बताया कि सर्वर ठीक होने के बाद पंजीकरण शुरू हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >