इस्ट जोन युवा महोत्सव के लिए चयन 5 से

Selection for East Zone Youth Festival from 5

ओडिशा में हुनर दिखाएंगे विवि के छात्र

मुजफ्फरपुर.

बीआरएबीयू की टीम फकीर मोहन विवि, ओडिशा में होने वाले इस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी युवा महोत्सव (27-31 जनवरी) में दमखम दिखायेगी. इसके लिए चयन प्रक्रिया 5 से 7 जनवरी तक विवि के सीनेट हॉल में होगी. सांस्कृतिक समन्वयक प्रो इंदुधर झा ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागियों को पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है. पांच जनवरी को संगीत व नृत्य, छह को ललित कला व साहित्य व सात जनवरी को रंगमंच विधा का ट्रायल होगा. चयनित छात्र 25 जनवरी को रवाना होंगे. इससे पूर्व विवि सफल प्रतिभागियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >