Muzaffarpur News : इको क्लब : स्कूलों को करना होगा रजिस्ट्रेशन

इको क्लब : स्कूलों को करना होगा रजिस्ट्रेशन

-पर्यावरण संरक्षण वाली गतिविधियां कराएंगे -नियमित रूप से ब्योरे करने होंगे अपलोड वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सरकारी स्कूलों को इको क्लब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से करना होगा. डीपीओ सुजीत कुमार दास ने सभी बीइओ को इसका पत्र भेजा है. कहा है कि अध्ययनरत विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने व पर्यावरण संबंधित गतिविधियों में भागीदारी को लेकर इको क्लब फाॅर मिशन लाइफ का गठन किया गया है. क्लब के तहत संचालित हाेने वाली गतिविधियों को पोर्टल पर अपलोड करना होगा.रजिस्ट्रेशन के बाद विद्यालयों की ओर से होने वाली गतिविधियों से संबंधित आलेख, फोटो, वीडियो, प्रेस क्लिप आदि नियमित रूप से अपलोड करने होंगे. कंप्यूटर शिक्षकों को इसमें सहयोग करने को कहा गया है. जहां कंप्यूटर शिक्षक नहीं हैं, वहां तकनीकी रूप से जानकार शिक्षक को इस कार्य में सहयोग करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANKIT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >