आज से बीआरसी में मिलेगा विद्यालय पदस्थापन व योगदान पत्र

आज से बीआरसी में मिलेगा विद्यालय पदस्थापन व योगदान पत्र

मुजफ्फरपुर. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से तीसरे चरण में अनुशंसित विद्यालय अध्यापकों को विद्यालय आवंटित कर दिया गया है. शिक्षा विभाग की ओर से अनुशंसित अभ्यर्थियों के लिए पत्र जारी किया गया है. कहा गया है कि विद्यालय आवंटन वाले अभ्यर्थी विद्यालय पदस्थापन पत्र व योगदान पत्र आवंटित विद्यालय के प्रखण्ड संसाधन केन्द्र से 13 मई को सुबह 10:00 बजे से प्राप्त कर सकेंगे. विद्यालय अध्यापकों को आवंटित प्रखण्ड के बीआरसी पर औपबंधिक नियुक्ति पत्र, आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना है. इन दस्तावेजों को दिखाने पर उन्हें विद्यालय पदस्थापन व योगदान पत्र प्राप्त दिया जाएगा. पावती पर उन्हें अपना हस्ताक्षर, मोबाइल नम्बर दर्ज करना होगा. 15 से 31 मई तक आवंटित विद्यालयों में कागजातों के साथ उपस्थित होकर उन्हें योगदान देने को कहा गया है. विद्यालय प्रधानों काे कहा गया है कि वे विद्यालय अध्यापक के योगदान के बाद उनके योगदान पत्र पर योगदान की तिथि व समय दर्ज करेंगे. अपना हस्ताक्षर, मुहर लगाकर अपने प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, कार्यालय में अध्यापक के योगदान की सूचना उनके योगदान पत्र, पदस्थापन पत्र व अन्य कागजातों के साथ जमा करेंगे. प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारियों को कहा गया है कि प्रतिदिन योगदान किये विद्यालय अध्यापकों से संबंधित कागजात, योगदान पत्र का फोल्डर लेखापाल के माध्यम से जिला कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही अध्यापकों का विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन योगदान कराना सुनिश्चित करने को कहा गया है. डीपीओ स्थापना प्रखण्डों से प्राप्त योगदान पत्र, कागजातों का समुचित संधारण कराते हुए ऑनलाइन योगदान कराएंगे. योगदान की तिथि से ही विद्यालय अध्यापकाें का वेतन शुरू हो जाएगा.

19 तक दाे केंद्रों पर होगा कंपार्टमेंटल परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन

मुजफ्फरपुर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक और इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा की कॉपियों की जांच जिले में दाे केंद्रों पर होगी. इसको लेकर बोर्ड की ओर से दिशानिर्देश दिया गया है. कहा गया है कि स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन कार्य 14 मई से 19 मई तक होगा. इस दौरान प्रत्येक मूल्यांकन केन्द्र पर सभी प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी, मूल्यांकन केन्द्र निदेशक के अतिरिक्त किसी भी पदाधिकारी, सह-परीक्षक, प्रधान परीक्षक, एमपीपी, चेकर-गेकर, कर्मी काे मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गैजट के उपयोग की अनुमति नहीं है. इन्टरमीडिएट, माध्यमिक परीक्षा 2025 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को लेकर किसी रूप में मूल्यांकन केन्द्रों पर प्राधिकृत व प्रतिनियुक्त शिक्षक-कर्मी की मूल्यांकन अवधि तक का वेतन भुगतान मूल्यांकन केन्द्र निवेशक की ओर से देय उपस्थिति विवरणी के आधार पर किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANKIT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >