30 रुपये बकाया मांगने पर पीटने का विवाद सरपंच ने सुलझाया

औराई प्रखंड की खेतलपुर ग्राम कचहरी में बुधवार को कचहरी के न्यायपीठ के सदस्यों ने मो. अफजल व मो. काले के बीच 30 रुपये बकाया को लेकर हुई मारपीट के विवाद सुलझा दिया.

औराई. प्रखंड की खेतलपुर ग्राम कचहरी में बुधवार को कचहरी के न्यायपीठ के सदस्यों ने मो. अफजल व मो. काले के बीच 30 रुपये बकाया को लेकर हुई मारपीट के विवाद सुलझा दिया. सरपंच मोहम्मद नुरैन ने बताया कि मोहम्मद अफजल का मोहम्मद काले के यहां 30 रुपये बकाया था, जब वह पैसा मांगने गया तो उसके साथ मारपीट की गयी़ इस दौरान उसका मोबाइल भी क्षतिग्रस्त हो गया. पंचों ने आरोपी मोहम्मद काले पर प्रथम पक्ष के इलाज व क्षतिग्रस्त मोबाइल को ठीक करने का फैसला सुनाया, जिसे दोनों पक्षों ने स्वीकार कर लिया़ इसके बाद दोनों को गले मिलवा दिया. न्यायपीठ सदस्यों में सरपंच मोहम्मद नुरैन, औराई के सरपंच रतन सहनी, ग्राम कचहरी सचिव मनोज राम समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >