सप्तक्रांति एक्सप्रेस के पार्सल वैन में अचानक बजा फायर अलार्म: मोतिहारी से मुजफ्फरपुर तक मचा हलचल

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पार्सल वैन में अचानक फायर अलार्म बजने से हड़कंप मच गया. हालांकि, जांच में आग का कोई सुराग नहीं मिला. जानिए क्या थी वजह.

Saptkranti Express Fire Alarm: मुजफ्फरपुर आ रही आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या-12558) में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रेन के पार्सल वैन में अचानक फायर अलार्म बजने लगा . हालांकि, जांच के दौरान आग या धुएं का कोई सुराग नहीं मिला .

Railway News: मोतिहारी के पास पहली बार बजा अलार्म

यह वाकया उस समय हुआ जब ट्रेन मोतिहारी के समीप से गुजर रही थी . पार्सल वैन से अलार्म की आवाज सुनते ही रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया . आनन-फानन में रास्ते में ही ट्रेन को रोककर प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें आग या धुएं जैसी कोई बात सामने नहीं आई .

Indian Railways: मुजफ्फरपुर तक बार-बार बजता रहा हूटर

प्रारंभिक जांच के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया, लेकिन मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचने के दौरान और स्टेशन पर खड़े रहने के दौरान भी कई बार फायर अलार्म बजता रहा . बिना किसी स्पष्ट कारण के बार-बार अलार्म बजने से रेल अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच अफरा-तफरी और बेचैनी बनी रही .

संयुक्त टीम ने पार्सल वैन की जांच की

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचते ही रेल प्रशासन के विभिन्न तकनीकी विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से पार्सल वैन की गहन जांच-पड़ताल की . जांच के बाद अधिकारियों ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार की और स्थिति का जायजा लिया .

तकनीकी खराबी से बजा अलार्म

सभी सुरक्षित प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि यह घटना पार्सल वैन के सेंसर या अलार्म सिस्टम में आई तकनीकी गड़बड़ी (फॉल्ट) के कारण हुई थी . रेल अधिकारियों ने पूरी तरह स्पष्ट किया कि वैन में आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई थी और ट्रेन में सवार सभी यात्री व पार्सल पूरी तरह सुरक्षित हैं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >