मुजफ्फरपुर: समस्तीपुर रेल मंडल में 38 रेलकर्मियों का तबादला, स्टेशन को मिले 6 नए कर्मचारी, 6 का ट्रांसफर

समस्तीपुर रेल मंडल में 38 रेलकर्मियों का बड़े पैमाने पर स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया है. इस फेरबदल के चलते मुजफ्फरपुर स्टेशन को छह नए रेलकर्मी मिले हैं, वहीं यहां कार्यरत छह कर्मचारियों का तबादला दूसरे स्टेशनों पर हुआ है.

मुजफ्फरपुर: समस्तीपुर रेल मंडल में बड़े स्तर पर रेलकर्मियों का फेरबदल किया गया है. मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय की ओर से 31 अगस्त को जारी आदेश के तहत 38 रेलकर्मियों के स्थानांतरण और पदस्थापन का आदेश जारी किया गया है. इसके तहत मुजफ्फरपुर स्टेशन को छह नए रेलकर्मी मिले हैं, जबकि यहां कार्यरत छह कर्मचारियों का दूसरे स्टेशनों पर तबादला किया गया है.

मुजफ्फरपुर स्टेशन पर छह नए रेलकर्मियों की तैनाती

जारी आदेश के अनुसार मुजफ्फरपुर में समस्तीपुर से कुमारी रंजना और ब्रजेश कुमार को पदस्थापित किया गया है. वहीं ढोली से सचिन कुमार, रक्सौल से मुन्ना अंसारी और धीरेंद्र कुमार तथा दरभंगा से गोविंद गौतम को मुजफ्फरपुर भेजा गया है.

इस फेरबदल के बाद मुजफ्फरपुर स्टेशन पर छह नए रेलकर्मियों की तैनाती होगी.

मुजफ्फरपुर से छह कर्मचारियों का तबादला

मुजफ्फरपुर में पहले से कार्यरत छह कर्मचारियों का भी दूसरे स्टेशनों पर स्थानांतरण किया गया है. राजमणि रंजन और राहुल कुमार सिंह को दरभंगा भेजा गया है.

वहीं सुरेंद्र नाथ चौधरी का स्थानांतरण खुदीराम बोस पूसा, राजू कुमार का जयनगर, कृष्ण कुमार सिंह का एमटीआर और कृष्ण गोपाल नंदन का मोतिहारी किया गया है.

प्रशासनिक जरूरत और व्यक्तिगत अनुरोध पर हुआ तबादला

रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार कुछ कर्मचारियों का स्थानांतरण प्रशासनिक जरूरतों के आधार पर किया गया है, जबकि कुछ कर्मचारियों के तबादले उनके व्यक्तिगत अनुरोध पर किये गये हैं.

मंडल स्तर पर हुए इस फेरबदल के बाद अलग-अलग स्टेशनों और कार्यालयों में कर्मचारियों की तैनाती व्यवस्था में बदलाव होगा.

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, चेक बाउंस से बैंक ऋण तक मामलों का होगा त्वरित निपटारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >