सकरा के युवक की पुणे में धारदार हथियार से हत्या

सकरा के युवक की पुणे में धारदार हथियार से हत्या

दो वर्ष से पुणे में रहकर नर्सरी खोलकर पौधा बिक्री करता था पुलिस ने साथ रह रहे युवकों को हिरासत में लेकर की पूछताछ प्रतिनिधि, सकरा प्रखंड के मछही गांव निवासी प्रवीण कुमार (26) की पुणे में धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना पर परिजन पुणे रवाना हो गये हैं. बुधवार को उसके चाचा पुणे पहुंच गये और मामले में केस दर्ज कराया़ शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. प्रवीण (मृतक) भोला प्रसाद का पुत्र था. पिता ने बताया कि वह दो वर्ष से पुणे में रहकर नर्सरी खोलकर पौधा बिक्री का काम करता था. वहां उसके साथ कुछ स्थानीय युवक भी रहते थे. मंगलवार की रात उसके पिता को मोबाइल पर घटना की सूचना दी गयी कि उनके बेटे हत्या धारदार हथियार से हमला कर की गयी है. इसके चाचा पुणे पहुंच गये हैं. केस दर्ज कराने के बाद वहां की पुलिस प्रवीण के साथ रह रहे स्थानीय युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. युवक दो भाई था. उसकी शादी नहीं हुई थी़ घटना के बाद से गांव के लोग गम में डूबे है़ं वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >