साहेबगंज के युवक की सिकंदराबाद में मौत

साहेबगंज के युवक की सिकंदराबाद में मौत

साहेबगंज. वासुदेवपुर सराय निवासी सुखल ठाकुर के पुत्र दीपक लीकुर (25) की मौत सिकंदराबाद में रविवार की शाम हो गयी. घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार की सुबह हुई. कॉल करने वाले ने परिजनों को बताया कि वे तीन लोगों के साथ बाइक से कहीं निकले थे. इसी दौरान बाइक दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम हो गया है. शव को घर पर भेज दिया जायेगा. सूचना देने के बाद से कॉल करने वाले से संपर्क नहीं हो पाया. युवक (मृतक) सिकंदराबाद में मजदूरी करता था. मुखिया पति अरुण राय ने परिजनों से मिलकर शोक जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >