सुबह से लगी थी लंबी कतार, कुछ लोग सीधे डॉक्टर के कमरे में घुसे... सदर अस्पताल की OPD में मचा हंगामा

मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल की सर्जरी ओपीडी में कतार तोड़ने को लेकर मरीजों और परिजनों के बीच जमकर हंगामा हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया।

Muzaffarpur Sadar Hospital: सदर अस्पताल (मॉडर्न अस्पताल) के सर्जरी विभाग की ओपीडी में गुरुवार को इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों के बीच हंगामा हो गया. लाइन तोड़कर पहले डॉक्टर से दिखाने की कोशिश को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि कुछ देर के लिए ओपीडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

सुबह से लगी थी मरीजों की लंबी कतार

जानकारी के अनुसार, सर्जरी ओपीडी में सुबह से ही बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे. सभी अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़े थे.

इसी दौरान कुछ लोग कतार तोड़कर सीधे डॉक्टर के कक्ष में जाने लगे. इसका विरोध पीछे खड़े मरीजों और उनके परिजनों ने किया.

देखते ही देखते बढ़ गया विवाद

लाइन तोड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हंगामे में बदल गई. शोर-शराबे के कारण ओपीडी में कुछ समय के लिए व्यवस्था प्रभावित हो गई.

सुरक्षाकर्मियों ने संभाली स्थिति

हंगामे की सूचना मिलते ही अस्पताल के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और दोबारा कतार व्यवस्थित कराई.

स्थिति सामान्य होने के बाद डॉक्टरों ने फिर से मरीजों का इलाज शुरू किया.

अस्पताल प्रशासन की अपील

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे ओपीडी में अनुशासन बनाए रखें, कतार का पालन करें और अपनी बारी आने पर ही चिकित्सक से परामर्श लें, ताकि सभी मरीजों का इलाज सुचारु रूप से हो सके.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Deepak

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >