स्टेट बास्केटबॉल में जिला बालिका टीम अंडर 14 व 17 में उप विजेता

स्टेट बास्केटबॉल में जिला बालिका टीम अंडर 14 व 17 में उप विजेता

मुजफ्फरपुर.

बिहार राज्य खेल विभाग, पटना के तत्त्वावधान में आयोजित बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जिले की टीम ने अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग में उपविजेता व अंडर-19 वर्ग में तीसरे स्थान पर रही. मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव अखिलेश मणि ने बताया कि अंडर-14 बालिका वर्ग में फाइनल का मुकाबला पटना टीम से हुआ. संघर्षपूर्ण मैच में जिसमें 14-15 से हारकर मुजफ्फरपुर की टीम उपविजेता बनी. सर्वाधिक स्कोर सुदीप्ति ने किया. अंडर-17 का फाइनल मुकाबला गया व मुजफ्फरपुर में हुआ. जिसमें 12-16 के स्कोर से हारकर मुजफ्फरपुर की टीम उपविजेता बनी. टीम की तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कशिश, अदिती केजरीवाल व जानवी ने किया. अंडर-19 बालिका वर्ग का मैच लीग बेसिस पर खेला गया. जिसमें टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. टीम की तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चेरी तुलस्यान ने किया. इस मौके पर डीएसओ मिथिलेश कुमार, जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आमोद कुमार दत्ता, जीडी मदर स्कूल के निदेशक पंकज, सेक्रेड हर्ट स्कूल की प्राचार्या सिस्टर विद्या, जिला बास्केटबॉल संघ के सदस्य व खिलाड़ियों ने मुजफ्फरपुर बास्केटबॉल टीम की खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षक रणप्रताप जयसवाल, शम्स तबरेज खान व राजदीप, दल प्रबंधक निधि को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >