मुशहरी सीएचसी में नहीं हो रहा रोस्टर का अनुपालन
मुशहरी सीएचसी में चिकित्सकों द्वारा रोस्टर का अनुपालन नहीं होने से अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है. शुक्रवार को कतार में करीब डेढ़ सौ मरीज लगे रहे़
मुशहरी़ मुशहरी सीएचसी में चिकित्सकों द्वारा रोस्टर का अनुपालन नहीं होने से अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है. शुक्रवार को कतार में करीब डेढ़ सौ मरीज लगे रहे़ इस दौरान चिकित्सक प्रियंका की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी थी, लेकिन वे अनुपस्थित रहीं. इस संबंध में कतार में लगे मरीजों ने सिविल सर्जन को फोन से जानकारी दी तो सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रीति से पूछताछ की़ उसके बाद एक प्रशिक्षु चिकित्सक शिल्पी से ओपीडी कराया गया. विधायक अमर कुमार पासवान ने भी सीएस को इस स्थिति में सुधार कराने को कहा. वहीं शुक्रवार को चिकित्सक प्रियंका एवं एक कर्मी काजल झा अनुपस्थित पायी गयीं, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है. वहीं सिविल सर्जन ने बताया कि इस तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है