सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों की भूख हड़ताल आज

सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों की भूख हड़ताल आज

मुजफ्फरपुर.

सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी, एआइबीपीएआरसी व सीपीबीआरओ के संयुक्त आह्वान पर बैंक ऑफ इंडिया की मिठनपुरा शाखा परिसर में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक भूख हड़ताल पर रहेंगे. यह अखिल भारतीय बैंक पेंशनभोगियों व बैंकों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का परिसंघ है. यह जानकारी संघ के अशोक ठाकुर ने दी. उन्होंने बताया कि यह भूख हड़ताल पेंशन अद्यतनीकरण व पेंशन की गणना में विशेष भत्ते को शामिल करने को लेकर है. इसके अलावा पेंशनरों के अन्य मुद्दे शामिल है. कई सालों से पेंशनरों की मांग लंबित है. बार-बार प्रबंधन से आग्रह करने के बावजूद हमारी मांग पर जब कोई ध्यान नहीं दिया गया तो अंत में जाकर हमलोगों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR GAURAV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >