पीजी में नामांकन हुए एक माह पूरा नहीं हुआ, परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी

Release date for filling the exam form

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2024 – 26 में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि जारी कर दी गयी है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत बुधवार से फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकित विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फाॅर्म भरा जाना है. इसको लेकर सवाल उठने लगा है. बता दें कि पीजी फर्स्ट सेमेस्टर के विद्यार्थियों का नामांकन हुए एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है लेकिन परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी हो गयी है. गाइड लाइन के तहत 10 मई तक बगैर विलंब शुल्क के विद्यार्थी परीक्षा फार्म भरेंगे. इसके बाद 13 से 17 मई तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फाॅर्म स्वीकार किया जाएगा. इसको लेकर परीक्षा नियंत्रक डा. सुबालाल पासवान की ओर से पत्र जारी किया गया है. इसकी सूचना सभी पीजी विभागों से लेकर पीजी की पढ़ाई कराने वाले अंगीभूत काॅलेजों के प्राचार्यों को दी गयी है. बता दें कि मार्च के अंत में स्पाॅट नामांकन के तहत और उसके बाद कोटा से पीजी कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गयी है. एक महीने के भीतर ही फार्म भराया जा रहा है. ऐसे में छात्र-छात्राओं का कहना है कि अभी पाठ्यक्रम की जानकारी नहीं है. पढ़ाई भी शुरू नहीं हुई है. ऐसे में फाॅर्म भरने की तिथि जारी करने का उद्देश्य क्या है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >