Brabu Newsपांच से पीजी के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन

बीआरएबीयू ने पीजी सत्र 2024-26 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन की अधिसूचना जारी कर दी है.

– पूर्व में बिना रजिस्ट्रेशन की तिथि के ही परीक्षा फॉर्म भरने की जारी हुई थी अधिसूचना – विद्यार्थियों के विरोध के बाद विवि का संज्ञान, 14 मई तक जमा कराना होगा कागजात वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर Brabu Newsबीआरएबीयू ने पीजी सत्र 2024-26 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन की अधिसूचना जारी कर दी है. पांच से 13 मई तक इस सत्र के विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन होगा. 14 तक रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ अन्य कागजात यूएमआइएस शाखा में हर हाल में जमा कराने को कहा गया है. शनिवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ सुबालाल पासवान ने इसकी अधिसूचना जारी की. बता दें कि करीब एक सप्ताह पूर्व विवि ने रजिस्ट्रेशन के बिना ही परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी की थी. विद्यार्थियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. इसपर संज्ञान लेते हुए अब रजिस्ट्रेशन की तिथि जारी की है. विवि से स्नातक करने वाले विद्यार्थियाें काे दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है. दूसरे विवि से स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियाें काे 200 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क और 150 रुपये प्रव्रजन शुल्क जमा करना हाेगा. बता दें कि इस सत्र में नामांकित विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन होने के बाद इसी महीने फाॅर्म भरा जायेगा. वहीं परीक्षा अगले महीने हो सकती है. इस सत्र में 11 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANKIT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >