मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी NH पर हादसे में आएगी कमी! प्रशासन ने तैयार किया जबरदस्त प्लान

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी एनएच पर लगातार हो रहे हादसे को कम करने के लिए प्रशासन ने एक प्लान तैयार किया है. इसको लेकर तीन गश्ती टीम तैयार कर ली गई है. इस रूट पर करीब एक दर्जन से अधिक अंधा मोड़ है, जिसकी वजह से हादसे होते हैं.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी एनएच पर आए दिन हादसे होते रहते हैं. प्रशासन ने  एनएच- 77 पर सड़क हादसों में कमी लाने को लेकर अब कमर कस ली है. इसके लिए अब एनएच- 77 पर विशेष पेट्रोलिंग की जाएगी. इसको लेकर जिले में तीन गश्ती पार्टी का गठन किया गया है. अपर पुलिस महानिदेशक यातायात के निर्देश के आलोक में एसएसपी राकेश कुमार ने पेट्रोलिंग पार्टी का गठन किया है. 

ये पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग टीम में शामिल

पेट्रोलिंग पार्टी की पहली टीम में रामपुर हरी थाने में तैनात दारोगा लक्ष्मण यादव के साथ सिपाही वीरेंद्र कुमार व अखिलेश कुमार को शामिल किया गया है. दूसरी टीम में देवरिया थाने में तैनात दारोगा उपेंद्र सिंह, सिपाही चंदन कुमार पासवान और रवि रंजन कुमार को शामिल हैं. तीसरी पार्टी में मीनापुर के पानापुर ओपी में पोस्टेड दारोगा सुदर्शन प्रसाद के साथ सिपाही विश्वजीत कुमार और विपुल कुमार को शामिल किया गया है.

राज्य के कुल 23 एनएच पर होगी पेट्रोलिंग

जानकारी के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक यातायात ने 29 अक्तूबर, 2024 के द्वारा सूबे के सभी एनएच पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए राजमार्ग पेट्रोल योजना के तहत आवश्यक पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती करने का आदेश दिया है. प्रथम चरण में राज्य के कुल 23 एनएच पर विशेष पेट्रोलिंग करने को कहा गया है, जहां अत्यधिक सड़क हादसे होते हैं. इसी कड़ी में जिले के एनएच – 77 पर पेट्रोलिंग के लिए तीन गश्ती पार्टी का गठन करके पुलिस पदाधिकारी व सिपाहियों की तैनाती की गयी है.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एक दर्जन से अधिक अंधा मोड़

पेट्रोलिंग पार्टी को रामपुर हरि थाना द्वारा नियंत्रित किया जाएगा. बता दें, मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच पर जिले की सीमा के अंदर एक दर्जन से अधिक अंधा मोड़ है. करीब इतने ही ब्लैक स्पॉट है, जहां सर्वाधिक सड़क हादसे होते हैं.

ALSO READ: Muzaffarpur News: खुशखबरी! जिले में बनने जा रहा तीसरा औद्योगिक क्षेत्र, 788.21 एकड़ में फैला होगा एरिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >