रेलवे को बताएं, कैसा रहा ट्रेन का सफर और जीतें 10 हजार

रेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए रेलवे करा रहा यात्रा वृतांत प्रतियोगिता

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) की ओर से सभी नागरिकों के लिए हिंदी में रेल यात्रा वृतांत प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है. जिसमें रेलकर्मियों सहित जन साधारण के रेल यात्रा संबंधी अनुभव प्राप्त करने व उन अनुभवों के आधार पर रेलवे की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के साथ ही उनमें हिंदी का प्रयोग बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय स्तर पर प्रतियोगिता होगी.

हिंदी में लिखे गये रेल कर्मियों सहित जन साधारण के रेल यात्रा संबंधी अनुभव की मांग की गयी है. जारी गाइड लाइन के अनुसार प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों में एक को प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपये , द्वितीय पुरस्कार के रूप में 8 हजार रूपये, तृतीय पुरस्कार के रूप में छह हजार रुपये व पांच को प्रेरणा पुरस्कार के रूप में प्रत्येक को 4 हजार की राशि के साथ प्रशस्ति-पत्र दिया जायेगा. वहीं रेल यात्रा वृतांत हिंदी भाषा में न्यूनतम 3 हजार व अधिकतम 3500 शब्दों का होना चाहिये. एक अलग कागज में बड़े अक्षरों में नाम, पदनाम, आयु, कार्यालय अथवा निवास का पता, मातृभाषा, मोबाइल नंबर, ई-मेल तथा वृतांत के शब्दों की संख्या आदि का उल्लेख किया जाना अनिवार्य है. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी दो प्रतियों में 31 जुलाई तक सहायक निदेशक, हिंदी (प्रशिक्षण) रेल कार्यालय,आईटीओ, दिल्ली भेज सकते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >