मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सोनपुर और समस्तीपुर की क्रू लॉबी बहाल करने की मांग, जीएम को ज्ञापन

इस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सोनपुर और समस्तीपुर की क्रू लॉबी को पूर्व की तरह बहाल रखने की जोरदार मांग उठाई है. इसका उद्देश्य लगभग 500 रनिंग कर्मचारियों को अनावश्यक स्थानांतरण से बचाना और उन्हें मंडल चुनने का विकल्प देना है.

Muzaffarpur junction News: इस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सोनपुर और समस्तीपुर दोनों मंडलों की क्रू लॉबी को पूर्व की तरह बहाल रखने की जोरदार मांग उठाई है. इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर गुरुवार को यूनियन के मंडल अध्यक्ष झुन्नू कुमार और मंडल सचिव संदीप पासवान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मध्य रेल (ईसीआर) के महाप्रबंधक (जीएम) को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है.

500 रनिंग कर्मचारियों को स्थानांतरण से बचाने की अपील

यूनियन के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक को अवगत कराया है कि मुजफ्फरपुर जंक्शन के समस्तीपुर मंडल में शामिल होने के बावजूद, ट्रेनों के सुगम और समयबद्ध परिचालन के लिए मुजफ्फरपुर में दोनों मंडलों (सोनपुर और समस्तीपुर) की क्रू लॉबी को पहले की तरह एक साथ रखा जाना बेहद आवश्यक है. इस पुरानी व्यवस्था को बरकरार रखने से रेलवे के करीब 500 रनिंग कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा. इनमें लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) और ट्रेन मैनेजर (गार्ड) शामिल हैं. लॉबी एक ही जगह रहने से इन कर्मचारियों को प्रशासनिक स्थानांतरण के अनावश्यक बोझ और उसके कारण होने वाले मानसिक तनाव से भारी राहत मिलेगी.

कर्मचारियों को मंडल चुनने का मिले स्पष्ट विकल्प

यूनियन ने ज्ञापन के माध्यम से रेलवे प्रशासन से दूसरी प्रमुख मांग यह की है कि पुनर्गठन की प्रक्रिया के समय जिस तरह अन्य रेल कर्मियों को अपना मंडल चुनने का अवसर प्रदान किया गया था, उसी तर्ज पर रनिंग स्टाफ को भी ऑप्शन फॉर्म के आधार पर मंडल चुनने की सुविधा दी जाए.

टिकट चेकिंग स्टाफ का दिया गया उदाहरण

अपनी मांगों को मजबूती से रखने के लिए यूनियन नेताओं ने तर्क दिया है कि मुजफ्फरपुर स्टेशन पर टिकट चेकिंग स्टाफ (टीटीई) का बेस आज भी दोनों मंडलों के लिए एक ही जगह मुजफ्फरपुर रखा गया है. इसी व्यावहारिक व्यवस्था को आधार मानकर रनिंग स्टाफ को भी यह सुविधा प्रदान की जानी चाहिए. इससे कर्मचारियों का मनोबल ऊंचा रहेगा और रेलवे के दैनिक परिचालन में भी कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी.

यह भी पढ़ें... सीतामढ़ी: SSB और STF की बड़ी कार्रवाई, जाली भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >