Bihar Police Exam News: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 12 जुलाई को आठ परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. परीक्षा के दिन स्टेशनों पर संभावित भीड़ को नियंत्रित करने और अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था की गई है.
मुजफ्फरपुर से सीवान और बेतिया के लिए चलेंगी ट्रेनें
रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ट्रेन संख्या 03216 मुजफ्फरपुर से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान कर शाम 7:00 बजे सीवान पहुंचेगी. वहीं ट्रेन संख्या 03220 दोपहर 2:00 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होकर शाम 5:00 बजे बेतिया पहुंचेगी. इन ट्रेनों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है.
अन्य रूटों पर भी विशेष ट्रेनें
रेलवे ने अन्य प्रमुख रूटों पर भी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. इनमें बेतिया-सीवान (03213), दरभंगा-बरौनी (03214), मधुबनी-हाजीपुर (03215), समस्तीपुर-सीवान (03217), सोनपुर-मधुबनी (03218) तथा सीतामढ़ी-बेतिया (03219) शामिल हैं.
अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता
रेलवे अधिकारियों के अनुसार परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है. इससे यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी तथा नियमित ट्रेनों पर दबाव भी कम होगा.
यह भी पढ़ें: एटीएम में चिप लगाकर हाईटेक ठगी, मशीन में फंसा देता था पैसा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार
