रेलवे : 10 दिसंबर तक प्लेटफॉर्म संख्या 7 व 8 अब पूरी तरह से बंद

रेलवे : 10 दिसंबर तक प्लेटफॉर्म संख्या 7 व 8 अब पूरी तरह से बंद

-आरएलडीए के अनुरोध पर डीआरएम ने समय विस्तार का दिया अप्रूवल

मुजफ्फरपुर.

जंक्शन पर प्लेटफॉर्म 7 व 8 के ब्लॉक को विस्तार दे दिया गया है, जिसके तहत 10 दिसंबर तक दोनों प्लेटफॉर्म पूरी तरह से बंद रहेगा. मामले में सोनपुर मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद ने बताया कि ब्लॉक को 10 दिसंबर तक बढ़ाने का अनुरोध प्राप्त हुआ. हम अनुमोदन के लिए प्रक्रिया कर रहे हैं. बीते दिनों रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने दोनों प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक की अवधि बढ़ाने को लेकर सोनपुर मंडल के अधिकारियों को पत्र लिख कर अनुरोध किया है. बता दें कि पहले से यह ब्लॉक 24 सितंबर से 25 नवंबर तक का था. जिसे बढ़ाया गया है.

आरएलडीए की ओर से वर्क प्लान भी रेलवे के अधिकारियों को सौंपा है. बता दें कि जंक्शन पुनर्विकास योजना के तहत प्लेटफॉर्म संख्या-7 और 8 पर तोड़-फोड़ के साथ निर्माण जारी है. दूसरी ओर प्लेटफॉर्म संख्या-6 पर भी दिन और रात अलग-अलग समय में ब्लॉक लेकर शेड तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है. वहीं आने वाले दिनों में प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर भी ब्लॉक लिये जाने की प्लानिंग है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >