धावा दल ने शिक्षक को बिजली चोरी करते पकड़ा

बिजली विभाग के धावा दल ने बुधवार को मोतीपुर थाना क्षेत्र के मठिया नकटा निवासी एक शिक्षक के घर में छापेमारी कर चोरी से बिजली जलाने का खुलासा किया.

प्रतिनिधि, मोतीपुर बिजली विभाग के धावा दल ने बुधवार को मोतीपुर थाना क्षेत्र के मठिया नकटा निवासी एक शिक्षक के घर में छापेमारी कर चोरी से बिजली जलाने का खुलासा किया. साथ ही बिजली तार सहित अन्य सामग्री भी जब्त कर लिया. मामले में विद्युत अभियंता चंदन कुमार ने मोतीपुर थाने में एफआइआर दर्ज करने के लिए शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. इसमें कहा है कि पोल से मीटर में जाने वाले तार से मीटर से पहले ही बिजली चोरी की जा रही थी. साथ ही घर का लोड 6.590 किलोवाट पाया गया, जिससे 142538 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने बताया कि विभाग से प्राप्त शिकायत के आलोक में एफआइआर दर्ज की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >