पांच झोपड़ियां सहित दो लाख की संपत्ति जली

सकरा़ प्रखंड के सुजावलपुर गांव स्थित पोखर पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनायी गयी झोपड़ियों में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. आग लगने से अफरातफरी मच गयी.

सकरा़ प्रखंड के सुजावलपुर गांव स्थित पोखर पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनायी गयी झोपड़ियों में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. आग लगने से अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोग आग बुझाने में विफल रहे़ जदयू नेता संजय पासवान की सूचना पर पहुंचे मिनी फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया. बताया गया कि बिजली के तार के हवा में झूलने से शॉर्ट लग गया. इससे निकली चिंगारी से आशीष पासवान, काशी पासवान, खिदिर पासवान, सनोज पासवान, विकास कुमार आदि की झोपड़ियों में आग लग गयी़ घटना में झोपड़ी सहित दो लाख रुपये की संपत्ति जल गयी. बताया गया कि उक्त पोखर पर अतिक्रमण कर पांच लोगों द्वारा झोपड़ी बना ली गयी थी़ जमीन को खाली कराने के लिए दो माह पहले अंचल कार्यालय से नोटिस भी जारी किया गया था. लेकिन लोगों ने झोपड़ी नहीं हटायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >