घर से तीन लाख की संपत्ति चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई तसवीर

Property worth three lakhs stolen from house

संवाददाता, मुजफ्फरपुर काजीमोहम्मदपुर के सादपुरा मिल्की टोला निवासी कमलेश प्रसाद के घर से चोरों ने तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली है. मामले को लेकर महिला प्रतिमा कुमारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ गुरुवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वारदात को अंजाम देते चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी है. पुलिस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर छानबीन की है. फुटेज में कैद चोरों को चिह्नित किया जा रहा है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में प्रतिमा कुमारी ने बताया है कि बीते 10 सितंबर की रात्रि में वह खाना खाकर सो गयी थी. अगले सुबह पांच बजे जब वह उठी तो देखा कि कमरे के अंदर अलमारी टूटा हुई है. उसमें रखा एक टीका, एक नथिया, एक झुमका, एक कान की बाली व एक हार समेत तीन लाख की संपत्ति को चोरी कर ली गयी है. थानेदार रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >