जंक्शन के दक्षिण की ओर होम प्लेटफॉर्म बनाने की तैयारी, बनेगा नया मुख्य प्रवेश द्वार

Preparations for building a platform

अधिकारियों ने किया निरीक्षण, वाशिंग पिट को बटलर की ओर शिफ्ट करने के बाद ही बनेगा नया प्लेटफॉर्म

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जंक्शन के अब दक्षिणी द्वार (चक्कर चौक) की ओर से नया मुख्य प्रवेश द्वार बनाकर होम प्लेटफॉर्म बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है. यह कदम स्टेशन रोड की तरफ मौजूद मुख्य सर्कुलेटिंग एरिया की तर्ज पर उठाया जा रहा है, ताकि यात्री सीधे प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकें. जंक्शन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों की संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस बड़े फैसले पर मंथन शुरू कर दी है. गुरुवार को समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीओएम विजय प्रकाश ने जंक्शन का दौरा किया और स्टेशन डायरेक्टर रविशंकर महतो के साथ दक्षिणी क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वाशिंग पिट का भी जायजा लिया गया. अधिकारियों ने पाया कि दक्षिणी क्षेत्र में दो नये प्लेटफॉर्म बनाने के लिए सबसे पहले वाशिंग पिट को बटलर की ओर स्थानांतरित (शिफ्ट) करना होगा. इस महत्वपूर्ण बदलाव पर जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ट्रेनों की बढ़ती संख्या और त्योहारी सीजन में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए दो नये प्लेटफॉर्म की सख्त जरूरत है. ये नये प्लेटफॉर्म तैयार होने से यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश और ट्रेन पकड़ने में काफी सुविधा होगी और वर्तमान प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव भी कम होगा.

माड़ीपुर में खाली जमीन का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों की टीम ने माड़ीपुर तक रेलवे एरिया और खाली पड़ी जमीन का भी जायजा लिया. इस निरीक्षण का उद्देश्य स्टेशन के विस्तार और भविष्य की विकास योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करना है. इस योजना के साकार होने से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भीड़ प्रबंधन काफी हद तक आसान हो जाएगा और यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >