12 से चलने वाले पोलियो मुक्त अभियान स्थगित

Polio free campaign scheduled from 12th postponed

मुजफ्फरपुर.

जिले में 12 अक्तूबर से चलने वाले पोलियो मुक्त अभियान स्थगित हो गया है. अगले सूचना तक इसे स्थगित किया गया है. डीआइओ डॉ एस के पांडे ने कहा कि पोलियो अभियान की तैयारी कर ली गयी थी. मुख्यालय से सूचना आने पर इसे स्थगित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर पांच वर्ष की उम्र के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए खुराक दी जानी है.

इधर, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को हाट बाजार, खानाबदोश साइट, ईंट-भट्ठा पर रहने वाले बच्चों की लाइन लिस्टिंग करने को कहा गया है. सभी बीडीओ व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अपने-अपने प्रखंडों में आशा, एएनएम, सेविका सहायिका, जीविका दीदी आदि के माध्यम से प्रचार- प्रसार कर लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने व पोलियो की खुराक की दो बूंद अवश्य पिलाने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar dipu

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >