अपराधी काे पकड़ने गयी पुलिस पर साहेबगंज में हमला

अपराधी काे पकड़ने गयी पुलिस पर साहेबगंज में हमला

-छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ साहेबगंज. थाना क्षेत्र नवलपुर में गुरुवार को अपराधी को पकड़ने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर कर दिया. जिसमें एक दारोगा सहित अन्य पुलिसकर्मी चोटिल हो गये.हालांकि पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है. सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो अपराधी हथियार के साथ किसी बड़े वारदात को अंजाम देने वाले हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम उनका पीछा करने लगी. करीब चार -पांच तक पीछा करने के बाद पुलिस नवलपुर गांव पहुंची. वहां पर सादी वर्दी में पहुंची पुलिस को देखे ग्रामीणों को लगा कि कोई आपराधिक गिरोह के लोग पीछा कर रहे हैं. इससे कुछ ग्रामीण पुलिस कर्मियों से उलझ गये. हाथापाई में दाराेगा चोटिल हो गये. उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है. सरकारी काम में बाधा करने के आरोप में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. सभी पर केस दर्ज किया जा रहा है. इधर, थानाध्यक्ष के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >