लहरिया कट बाइक चलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, थानेदार की गाड़ी के सामने कर रहे थे स्टंट

मुज़फ्फरपुर की सड़कों पर तेज रफ्तार और खतरनाक बाइक स्टंट करने वाले दो युवकों पर नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. थानेदार की गाड़ी के सामने स्टंट करते पकड़े जाने के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया है.

Muzaffarpur News: शहर की सड़कों पर स्टंटबाजी और लहरिया कट बाइक चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले दो युवकों पर नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दोनों युवक नगर थानेदार की गाड़ी के सामने खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए पकड़े गए. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

थानेदार की गाड़ी के सामने कर रहे थे स्टंट

जानकारी के अनुसार नगर थानेदार विभागीय कार्य से वाहन से जा रहे थे. इसी दौरान कलमबाग रोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवक लहरिया कट मारते हुए उनकी गाड़ी के बेहद करीब से गुजर गए. पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया.

मोबाइल जब्त, सोशल मीडिया एंगल की जांच

पुलिस ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं. जांच की जा रही है कि कहीं वे सोशल मीडिया पर रील या वीडियो बनाने के उद्देश्य से खतरनाक स्टंट तो नहीं कर रहे थे. जब्त मोबाइल की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी.

परिजनों को सूचना, आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

पकड़े गए युवकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है. अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी अन्य मामले में भी उनकी संलिप्तता मिली तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

नगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी, लहरिया कट बाइक चलाना और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा. ऐसे मामलों में किसी भी युवक को बख्शा नहीं जाएगा.


यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक का मौका


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Chandan

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >