PM सूर्य घर योजना में पैसे मिलने के बाद भी नहीं लगाए सोलर पैनल, 11 वेंडरों को 3 दिन का अल्टीमेटम

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने में लापरवाही बरतने वाले 11 वेंडरों पर बिजली विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. इन वेंडरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों की अंतिम मोहलत दी गई है. भुगतान के बाद भी सोलर पैनल न लगाने पर वेंडरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर पैनल लगाने में लापरवाही बरतने वाले वेंडरों पर बिजली विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने 11 वेंडरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

इन वेंडरों पर आरोप है कि उपभोक्ता और बैंक स्तर से भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक संबंधित घरों में सोलर पैनल का अधिष्ठापन नहीं किया गया है.

11 वेंडरों को तीन दिन की अंतिम मोहलत

बिजली विभाग ने सभी संबंधित वेंडरों को लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए तीन दिनों की अंतिम समय-सीमा दी है.

विद्युत अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट किया है कि तय अवधि में सोलर पैनल लगाने का काम पूरा नहीं किया गया तो संबंधित वेंडरों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी.

मुख्यालय भेजी जायेगी कार्रवाई की रिपोर्ट

विभाग ने चेतावनी दी है कि समय-सीमा समाप्त होने के बाद लापरवाही बरतने वाले वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट सीधे मुख्यालय भेजी जायेगी.

कार्रवाई में पारदर्शिता और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए जारी किये गये शो-कॉज नोटिस की प्रति मुजफ्फरपुर के जिला पदाधिकारी को भी भेजी गयी है.

भुगतान के बाद देरी पर विभाग सख्त

बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं की ओर से आर्थिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी वेंडरों द्वारा सोलर पैनल लगाने में देरी स्वीकार नहीं की जायेगी.

विभाग की ओर से योजना के क्रियान्वयन की लगातार समीक्षा की जा रही है. अधिकारियों ने संकेत दिया है कि काम में लापरवाही या निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं करने वाली एजेंसियों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

यह भी पढ़ें

मुजफ्फरपुर: 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, चेक बाउंस से बैंक ऋण तक मामलों का होगा त्वरित निपटारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar gaurav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >