अपने जन्मदिन पर कम-से-कम एक पौधा जरूर लगाएं

पृथ्वी दिवस पर प्रखंड के विद्यालयों में शिक्षकों ने पौधारोपण किया. मवि अयोधपुर, मवि गंगौलिया, मवि बहिलवारा भुआल उत्तरी, मवि बहिलवारा भुआल दक्षिणी, उमवि नवादा सहित अन्य विद्यालयों में पौधे लगाये गये.

सरैया़ पृथ्वी दिवस पर प्रखंड के विद्यालयों में शिक्षकों ने पौधारोपण किया. मवि अयोधपुर, मवि गंगौलिया, मवि बहिलवारा भुआल उत्तरी, मवि बहिलवारा भुआल दक्षिणी, उमवि नवादा सहित अन्य विद्यालयों में पौधे लगाये गये. शिक्षकों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया. साथ ही कहा कि वे अपने जन्मदिन पर कम-से-कम एक पौधा जरूर लगाएं. वहीं, मध्य विद्यालय गंगौलिया में शिक्षक व पर्यावरण संरक्षक दीपेश कुमार की उपस्थिति में बीइओ मंजू कुमारी ने पीपल के पौधे लगाये. मौके पर प्रधानाध्यापक नंद किशोर पांडेय, रवि भूषण कुमार, प्रेमलता कुमारी, नवल किशोर साह सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >