डीएम आवास के पास पाइपलाइन लीकेज ठीक, अब मिलेगा साफ पानी

डीएम आवास के पास पाइपलाइन लीकेज ठीक, अब मिलेगा साफ पानी

::: देर से मिली राहत : डीएम आवास के पास पाइपलाइन लीकेज 15 दिन बाद ठीक हुआ

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

शहर के कंपनीबाग, कर्बला और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए राहत की खबर है. डीएम आवास के समीप पाइपलाइन में हुए लीकेज को आखिरकार पंद्रह दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद नगर निगम ठीक कर लिया है. इस लीकेज के कारण इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड से सप्लाई होने वाले पानी में गंदगी आ रही थी, जिससे स्थानीय लोग परेशान थे. नगर निगम की टीम ने लगभग चार दिनों तक लगातार प्रयास कर नाले के अंदर स्थित और ऊपर से भारी सड़क व नाले की ढलाई के नीचे दबी पाइपलाइन के लीकेज को दुरुस्त किया. इस मरम्मत कार्य के पूरा होने के बाद शुक्रवार से कंपनीबाग, कर्बला सहित आसपास के क्षेत्रों में साफ पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो जायेगी. लंबे इंतजार के बाद अब इन इलाकों के लोगों को स्वच्छ पेयजल मिल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Devesh kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >