चुनाव में बढ़ी 50 हजार लीटर पेट्रोल व डीजल की खपत

Petrol and diesel consumption

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

चुनाव में गाड़ियों के परिचालन में तेजी होती है. ऐसे में पेट्रोल व डीजल की खपत में भी करीब 50 हजार लीटर की खपत बढ़ गयी है. ग्रामीण इलाकों के पेट्रोल पंप पर जो भीड़ कम होती है अब उन पंपों पर भी भीड़ हो रही है. जिले में औसतन करीब साढ़े पांच लाख लीटर डीजल व चार लाख लीटर पेट्रोल की खपत है. इन दोनों की खपत चुनाव में बढ़ा है. चुनाव में जिस क्षेत्र मेें सभा होती है उस क्षेत्र के पंप पर तेल भराने के लिए अच्छी खासी भीड़ होती है. चुनाव को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर पहले ही से सभी पंप पर तेल को रिजर्व रखा जा रहा है. साथ ही अचानक बढ़ रही भीड़ को लेकर पेट्रोल पंप संचालक अलग से तेल रिजर्व रखते हैं ताकि उनके यहां से कोई वापस नहीं लौटे.

स्थिति यह है कि कई पंप संचालकों को पूर्व में भी सूचना दे दी जाती है उनके यहां गाड़ियां जा रही है. पर्ची लेकर उन्हें तेल दे देना है. ऐसे में पंप संचालक पहले से ही तैयार रहते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों के पंप जहां सुबह से शाम तक तक मुश्किल से 150 से 200 वाहन तेल भराने जाते थे. वहां अभी स्थिति यह है कि प्रतिदिन तीन सौ से अधिक वाहन ईंधन लेने के लिए पंप पर पहुंच रहे हैं. चुनाव को लेकर जो वाहन आ रहे है उसमें 40 से 50 प्रतिशत वाहनों में तेल का फुल टैंक कराया जा रहा है. एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाधार पांडेय ने बताया कि चुनाव को लेकर पेट्रोल व डीजल को मिलाकर खपत में 20 से 25 प्रतिशत की तेजी है. चुनाव के दौरान ग्रामीण इलाकों के पंपों पर भी तेल को भीड़ अधिक बढ़ जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >