निजी अस्पताल में मरीज की मौत, शव रोकने पर हंगामा

निजी अस्पताल में मरीज की मौत, शव रोकने पर हंगामा

मुजफ्फरपुर.

अहियापुर थाना क्षेत्र के मेडिकल के पास एक निजी अस्पताल में सीतामढ़ी के लगमा गांव की निवासी संजू देवी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. अस्पताल की ओर 42 हजार का बिल बनाने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया. बिल नहीं मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने शव देने से इनकार कर दिया. इस पर सूचना मिलने पर अहियापुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करायी.

मृतका की बेटी ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती किया गया था, लेकिन एंबुलेंस चालक द्वारा जबरन उसे रविवार की दोपहर निजी अस्पताल ले जाया गया. महज एक घंटे के अंदर उसकी मां की मौत हो गयी और उसका 42 हजार का बिल बना दिया गया. जिसके बाद परिजन उग्र हो गए व जमकर हंगामा करने लगे. मृतका की बेटी ने बताया कि उसकी मां को किडनी की समस्या थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >