रेलवे सुरक्षा पर विशेष फोकस, रेल एसपी ने सभी सक्रिय बदमाशों को गिरफ्तार करने का दिया आदेश

Order given to arrest active criminals

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

विधानसभा चुनाव और पर्व-त्योहारों को लेकर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रेल एसपी वीणा कुमारी ने बुधवार को संयुक्त भवन कार्यालय में एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक की. बैठक में रेल एसपी ने रेल क्षेत्र में हुए पूर्व और वर्तमान अपराधों की गहन समीक्षा की. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में सख्ती बरतने का आदेश देते हुए निर्देश दिया कि नये-पुराने सभी सक्रिय बदमाशों को चिह्नित कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव और विभिन्न पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों के साथ-साथ वीआइपी की सुरक्षा को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए. रेल एसपी ने निर्देश दिया कि त्योहारों के मौसम में यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खास सावधानी बरती जाए और जागरूकता अभियान लगातार चलाते रहने को कहा. इस दौरान रेल डीएसपी रोशन कुमार, निधि कुमारी, मुजफ्फरपुर रेल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, सोनपुर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य रेल थानाध्यक्ष एवं इंस्पेक्टर मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >