गेमिंग एप ने तबाह की सात महीने पुरानी शादी, नेपाल की नवविवाहिता ओडिशा के युवक के जाल में फंसी

ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए ओडिशा के युवक ने नवविवाहिता को फंसाया। रक्सौल से गायब युवती का लोकेशन मुजफ्फरपुर के होटल में मिला, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका।

Online gaming honeytrap: ऑनलाइन गेमिंग एप्स युवाओं और नवविवाहितों के लिए कितना खतरनाक साबित हो रहे हैं, इसका एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. पूर्वी चंपारण जिले से चार दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हुई एक नवविवाहिता का लोकेशन मुजफ्फरपुर जंक्शन के समीप एक होटल में मिला है. लोकेशन के आधार पर पीड़िता के पिता और मां बदहवास हालत में उसे ढूंढते हुए नगर थाने पहुंचे और पुलिस से संबंधित होटल में जाकर छानबीन करने की गुहार लगाई.पीड़ित परिजनों ने बताया कि वे मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहान के रहने वाले हैं और वर्तमान में नेपाल में पर्चून (किराना) का व्यवसाय करते हैं. उन्होंने महज सात महीने पहले ही अपनी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से की थी. उनका दामाद उत्तराखंड में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है. शादी के बाद से उनकी बेटी नेपाल स्थित अपने मायके में ही रह रही थी.

गेमिंग एप बना 'हनीट्रैप', टॉर्चर के बाद अपहरण की आशंका

पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहान का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में नेपाल में किराना व्यवसाय करता है. उन्होंने अपनी बेटी की शादी सात महीने पहले बड़े धूमधाम से की थी. दामाद उत्तराखंड में नौकरी करता है. परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से उनकी बेटी नेपाल में ही रह रही थी. पिछले दो महीनों से वह ऑनलाइन गेमिंग एप पर बहुत सक्रिय थी. इसी एप के जरिए ओडिशा के एक युवक से उसकी बातचीत शुरू हुई. आरोप है कि युवक ने दोस्ती का नाटक किया और फिर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा.

रक्सौल से हुई गायब, मुजफ्फरपुर में लोकेशन

परिजन हैरान हैं कि कैसे उनकी बेटी इस 'साइबर ट्रैप' में फंस गई. चार दिन पहले वह नेपाल से भारत आने के दौरान सीमावर्ती रक्सौल शहर से अचानक गायब हो गई. बदहवास परिवार ने काफी खोजबीन की. पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद ली, तो मोबाइल लोकेशन मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में मिला. यह जानकारी मिलते ही माता-पिता नगर थाने पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई. उन्हें अंदेशा है कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है और यह मानव तस्करी का मामला भी हो सकता है. नगर थाने की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवार को रक्सौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >