एमएड में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

बीआरएबीयू की ओर से एमएड में नये सत्र में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

15 जुलाई तक आवेदन के लिए खुला रहेगा पोर्टल 22 को जारी होगा एडमिट कार्ड वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू की ओर से एमएड में नये सत्र में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. विवि के पोर्टल पर 15 जुलाई तक एमएड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. एमएड के लिए कंबाइंड इंट्रेस टेस्ट का शेड्यूल जारी किया गया है. इसके अनुसार 15 तक आवेदन लेने के बाद 22 जुलाई को प्रवेश पत्र जारी किया जायेगा. 27 जुलाई को प्रवेश परीक्षा होगी. 30 जुलाई काे प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जायेगा. बता दें कि बीआरएबीयू के तहत तीन कॉलेजों में एमएड कोर्स का संचालन होता है. काॅलेज ऑफ टीचर एजुकेशन तुर्की, एलएन मिश्रा काॅलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट व विशुन राजदेव टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज भगवानपुर वैशाली में प्रत्येक में 50-50 सीटें निर्धारित हैं. प्रवेश परीक्षा के परिणाम के बाद मेधा सूची जारी की जायेगी. आवंटित कॉलेज में अभ्यर्थियों को नामांकन लेना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >