ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत, तीन लोग घायल

वैशाली-केसरिया मार्ग पर शनिवार की सुबह सेखौना के समीप ट्रकों की टक्कर हो गयी़ इस घटना में एक ट्रक के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, सरैया (मुजफ्फरपुर) थाना क्षेत्र में वैशाली-केसरिया मार्ग पर शनिवार की सुबह सेखौना पेट्रोल पंप के समीप छड़ लोड और खाली ट्रकों की टक्कर हो गयी़ इस घटना में छड़ लोड ट्रक के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गये. मृत चालक की पहचान पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के दोस्त नगर शेरपुर निवासी साहेब राय के पुत्र अरुण राय (26) के रूप में हुई है.

बताया गया कि पटना से एक ट्रक छड़ लोड कर मोतिहारी की तरफ जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक (खाली) साहेबगंज की तरफ से पटना तेज रफ्तार से जा रहा था. इसी क्रम में सेखौना पेट्रोल पंप के निकट खाली ट्रक के चालक को झपकी आ गयी, जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक सामने से आ रहे छड़ लोड ट्रक में ठोकर मार दी. घटना में छड़ लदे ट्रक के केबिन के परखचे उड़ गये और उसके चालक को पीछे से केबिन फाड़ कर कुछ छड़ शरीर में आर-पार हो गया़ इस कारण चालक स्टीयरिंग में फंस गया. वहीं उप चालक केबिन टूट जाने से बाहर फेंका कर घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने घायल उपचालक को सीएचसी भेज दिया. हादसे के बाद खाली ट्रक के चालक व खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने दोनों ट्रक को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >