कुढ़नी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुढ़नी थाना के फतेहपुर भगवान गांव में बुजुर्ग रमेश भगत को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही प्रतिनिधि, कुढ़नी स्थानीय थाना के फतेहपुर भगवान गांव में बुजुर्ग रमेश भगत को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घटना के तीसरे दिन मेडिकल में इलाज कराया जा रहा है, जहां उनकी सेहत में आंशिक सुधार हो रहा है. इधर, घटना के तीसरे दिन भी रमेश भगत को लेकर परिजन चिंतित रहे. वहीं कुढ़नी पुलिस पदाधिकारी मेडिकल पहुंच रमेश भगत का बयान लेने की प्रक्रिया में जुटी थी. जानकारी हो कि सोमवार की देर रात रमेश भगत को जिंदा जलाने की कोशिश की गई थी. हुई इस घटना में परिजन के बचाने के बावजूद रमेश का बायां हाथ और दोनों पांव बुरी तरह झुलस गया था. पुत्र जितेंद्र के आवेदन पर गांव के दिनेश भगत, उमेश भगत, कौशल किशोर भगत, प्रिंस कुमार और रेखा देवी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक आरोपी कौशल किशोर भगत को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >