साहेबगंज :: पेड़ से दबकर वृद्ध की मौत, भाई व पुत्र जख्मी

पहाड़पुर मनोरथ में सोमवार को पकड़ी के पेड़ से दब जाने से हीरा राय (60) की मौत हो गयी़ वहीं उनका पुत्र जुगेश कुमार (35) व भाई महादेव राय (50) गंभीर रूप से घायल हो गये.

पेड़ के नीचे बैठे थे ग्रामीण, अचानक पेड़ गिरने से हुई घटना साहेबगंज. पहाड़पुर मनोरथ में सोमवार को पकड़ी के पेंड़ से दब जाने के कारण हीरा राय (60) की मौत हो गई, वहीं उनका पुत्र जुगेश कुमार (35) व भाई महादेव राय (50) गंभीर रुप से घायल हो गए. बताया गया कि वे सभी पेंड़ के नीचे बैठे थे. इस बीच सौ साल पुराना पकड़ी का पेंड़ उखड़कर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर वे लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. इलाज के लिए सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया,जहां चिकित्सक ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान हीरा राय ने दम तोड़ दिया. पोस्टमार्टम के बाद घर पर शव पहुंचते कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.उनकी मौत पर मुखिया के पति उदय भगत ने शोक जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >