Kudhani Fraud Case: पुराना वाहन बेचकर बकाया रुपये नहीं चुकाने और धोखाधड़ी करने के मामले में कुढ़नी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह मामला किशुनपुर मधुबन गांव का है. गांव निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में पड़ोसी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.
80 हजार में बेची थी गाड़ी, किस्तों का नहीं किया भुगतान
नवीन कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने अपनी होंडा अमेज गाड़ी (BR06PD-0860) गांव के ही एक व्यक्ति को 80,000 रुपये में बेची थी. तय सौदे के अनुसार गाड़ी की बाकी किस्तें खरीदार को भरनी थीं. आरोप है कि खरीदार ने समय पर किस्त जमा नहीं की. सिबिल स्कोर खराब होने के डर से नवीन ने स्वयं अपने खाते से 1,45,750 रुपये की किस्तों का भुगतान किया.
पंचायती के बाद भी नहीं दिए पैसे, जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित के अनुसार, बार-बार मांगने पर भी आरोपी ने न तो बकाया राशि दी और न ही गाड़ी वापस लौटाई. ग्रामीण स्तर पर हुई पंचायती के बावजूद आरोपी ने पैसे का भुगतान नहीं किया. इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: मोतीपुर: थाने से 100 मीटर की दूरी पर युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, मचा हड़कंप
