24 घंटे में चमकी का एक भी केस नहीं

24 घंटे में चमकी का एक भी केस नहीं

मुजफ्फरपुर. अप्रैल से एइएस के केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया था. लेकिन मई में बारिश होने के बाद मौसम में आए बदलाव ने पीड़ितों की संख्या कम कर दी है. पिछले 24 घंटें में एक भी बच्चा चमकी से पीड़ित होकर नहीं मिला है. विभाग ने संभावना जतायी है कि समय पर बारिश होने पर एइएस के केस अधिक नहीं होंगे. हालांकि सभी पीएचसी व सदर अस्पताल व एसकेएमसीएच के पीकू में सभी व्यवस्था कर लेने के निर्देश दिये गये हैं. सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने कहा कि पिछले दिन हुई बारिश से मौसम बदल गया है. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एइएस के केस कम होंगे. वहीं पंचायतों में भी इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. सभी घरों में आशा व आंगनबाडी केंद्रों पर बच्चों को पौष्टिक आहार दिये जा रहे हैं. प्रखंडों में चौपाल लगाकर जागरूक किया जा रहा है. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गोपाल शंकर सहनी ने बताया कि 12 को इलाज के लिए एसकेएमसीएच लाया गया. बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीकू वार्ड में भर्ती कर एइएस के प्राेटोकॉल के तहत इलाज शुरू किया गया. इस दौरान उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया. जनवरी से लेकर अब तक 12 केस एसकेएमसीएच में एइएस के मिले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >