पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में नहीं हुई गवाही, अब सोमवार को सुनवाई

पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में नहीं हुई गवाही, अब सोमवार को सुनवाई

. प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत में चल रहा है मामला .

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में शनिवार को केस के आइओ रहे इंस्पेक्टर सुजाउद्दीन की गवाही नहीं हो पायी. एपीपी अरूण कुमार सिंह ने समय की मांग करते हुए न्यायालय से कहा कि कांड के अनुसंधानक व नगर थाना के पूर्व थानाध्यक्ष जो घटना के सूचक हैं वह विधि व्यवस्था की ड्यूटी में व्यस्त रहने के कारण गवाही के लिए नहीं आ सके हैं. जिसपर न्यायालय ने सात अप्रैल को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया. अभी तक इस मामले मे पांच लोगों की गवाही हो चुकी है जिसमें पांचवें गवाह के रूप में नगर थाना क्षेत्र के नवाब रोड निवासी ममता चौधरी ने गवाही में घटना की जानकारी होने से इनकार किया था. इसके बाद कोर्ट ने गवाह को पक्ष द्रोही करार दिया. इसके पूर्व 4 गवाहों की गवाही हो चुकी है. चंदवारा नवाब रोड निवासी दुकानदार दानिस हुसैन ने अपनी गवाही में कहा था कि यह घटना लगभग सात बजे की है. उस समय मैं अपने दुकान में बैठकर क्रिकेट मैच देख रहा था तो मेरे दुकान के पीछे चटाई बम की आवाज सुनाई दी. कुछ समय बाद वहां मीडिया की भीड़ जुट गयी, तब मुझे पता चला कि पूर्व मेयर व उनके ड्राइवर की हत्या हुई है. मैंने हमलावर को नहीं देखा. गवाह रमेश कुमार ने कहा कि इस घटना कि मुझे कोई जानकारी नहीं है. इस मामले को लेकर पहली बार गवाही देने आया हूं. इसके बाद रमेश कुमार को पक्ष द्रोही करार कर दिया था. इस केस में पहली गवाही कल्याणी निवासी शंकर प्रसाद गुप्ता ने 20 सितंबर को दी थी. वही 20 मार्च को पूर्व मेयर की पत्नी वर्षा रानी ने अपनी गवाही दी थी. बता दें कि 23 सितंबर 2018 की शाम पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके चालक राेहित कुमार को बाइक सवार अपराधियों ने अत्याधुनिक हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी.

छह साल पहले दाखिल हुई थी चार्जशीट

तत्कालीन नगर थानेदार मो सुजाउद्दीन के बयान पर इस मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. सीसीटीपी फुटेज के आधार पर नगर थाने के साथ एसटीएफ भी इस केस में शूटराें की गिरफ्तारी पर लगी थी. जिसके बाद एसटीएफ ने पटना एयरपाेर्ट से शूटर गाेविंद काे गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, सुजीत को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान सुजीत शूटर गोविंद की बाइक चला रहा था. नगर पुलिस ने गाेविंद और सुजीत के अलावा अन्य आराेपियाें पर 2019 में चार्जशीट दायर की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >