Muzaffarpur News: छह घंटे बंद रही बीबीगंज रेलवे गुमटी, दोपहर से शाम तक रही भीड़

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में छह घंटे बीबीगंज रेलवे गुमटी बंद रही. फिर रेलवे की तरफ से दोनों तरफ बैरिकेडिंग व सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर निर्माण शुरू हुआ.

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर-रामदयालु नगर के बीच बीबीगंज गुमटी, सात दिसंबर तक दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी. शुरुआत बुधवार को हो गयी. रेलवे की तरफ से दोनों तरफ बैरिकेडिंग व सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर निर्माण शुरू हुआ. वहीं सड़क आवागमन भी पूरी तरह से बंद रहा. हालांकि इस दौरान पुलिस को जाम हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

इससे दोपहर से शाम तक माड़ीपुर से बीबीगंज रोड के रास्ते एनएच से आने व जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई. जानकारी के अभाव में कई गाड़ियां गुमटी तक पहुंचने के बाद लौटीं. बता दें कि ट्रैक मेंटेनेंस व रोड निर्माण के कारण रेलवे आवागमन को रोजाना छह घंटे तक बंद रखने का फैसला लिया है.

Also Read: Muzaffarpur News: छात्रों से वार्ता करने पहुंचे कुलानुशासक से हुई तीखी बहस, ढोल बजाकर की नारेबाजी

इससे पूर्व गोबरसही गुमटी को बंद कर मेंटेनेंस के काम हुए थे. दूसरी ओर बीबीगंज गुमटी बंद होने से ब्रह्मपुरा व गोबरसही गुमटी पर दोपहर के बाद काफी भीड़ रही. गुमटी बंद होने के बाद भी कई साइकिल सवार किनारे से हो कर निकल रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >