नवविवाहिता की हत्या कर शव जलाने का प्रयास, पुलिस ने किया बरामद

हथौड़ी थाना क्षेत्र के बरहद गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता की हत्या कर दी गयी़ इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग आनन-फानन में शव जलाने का प्रयास करने लगे़

हथौड़ी. थाना क्षेत्र के बरहद गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता की हत्या कर दी गयी़ इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग आनन-फानन में शव जलाने का प्रयास करने लगे़ इसी बीच सूचना पाकर नवविवाहिता के पिता ने पुलिस को सूचना दे दी. इस संबंध में नवविवाहिता के पिता व दरभंगा जिले के सिंघवारा थाना क्षेत्र के निस्ता नवल दास ने हथौड़ी थाने में दामाद मिंटू कुमार सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतिका के पिता नवल दास ने बताया कि मेरी पुत्री काजल की शादी दो वर्ष पूर्व बरहद निवासी मिंटू कुमार से हुई थी. शादी के कुछ ही दिन बाद दहेज में बाइक की मांग करने लगे. परिजन उसके साथ मारपीट करने लगे. कई बार समझौता कराया गया. लेकिन इसी बीच मेरी पुत्री की हत्या गले में फंदा डालकर ससुराल पक्ष के लोगों ने कर दी. आनन-फानन में शव के दाह-संस्कार की तैयारी में ससुराल के लोग लगे थे. जानकारी मिलने पर पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस ने बरहद गांव पहुंच कर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया. फिलहाल ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >