प्रतिनिधि, मीनापुर मीनापुर थाना क्षेत्र के नेउरा ब्राह्मण टोली गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान मुस्कान कुमारी (19) के रूप में हुई है, जिसकी शादी 10 महीने पहले बबलू कुमार झा से हुई थी.मुस्कान की मां पिंकु देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली, लेकिन दामाद और उसके परिवार वाले फरार हो चुके थे. पिंकु देवी के अनुसार, मुस्कान को पैसों और गाड़ी की मांग को लेकर अक्सर पीटा जाता था. मृतका के भाई मिथिलेश कुमार झा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बुधवार रात उनकी बहन की पिटाई कर हत्या कर दी गई और उसके बाद शव को जला दिया गया. थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने जानकारी दी कि आवेदन के आधार पर पति बबलू कुमार झा, उसके माता-पिता और भाई समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
