Bandra News: बंदरा अंचल को नई अंचलाधिकारी मिल गई हैं. अदिति राय ने शुक्रवार को अंचल कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर अंचल कार्यालय के कर्मियों और राजस्व कर्मचारियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया.
पदभार संभालते ही बताई प्राथमिकताएं
योगदान के बाद अदिति राय ने कार्यालय के सभी कर्मियों और राजस्व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया. उन्होंने कहा कि जनता के कार्यों का समयबद्ध निष्पादन उनकी पहली प्राथमिकता होगी.
उन्होंने बताया कि अंचल क्षेत्र में लंबित मामलों का जल्द निपटारा किया जाएगा. विशेष रूप से जमीन विवाद, आपदा से जुड़े मामलों और आरटीपीएस के लंबित आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई होगी.
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
नई अंचलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि कार्यालय में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों से पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील की.
जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
अदिति राय ने कहा कि अंचल कार्यालय आने वाले लोगों की समस्याओं का यथासंभव त्वरित और समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.
पदभार ग्रहण समारोह के दौरान अंचल कार्यालय के सभी कर्मचारी और राजस्व कर्मी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग
